यूरोपीय वाणिज्य वास्को डि गामाः – पुर्तगाली यात्री, जो समुद्री मार्ग उत्तमाशा अंतरीप से 1498 ई. में भारत के कालीकट बंदरगाह पर उतरा।
पेड्रो अल्वारेज़ केब्रेलः – पुर्तगाली यात्री जो 1500 ई. में भारत पहुंचा।
फ्रांसिस्को डि अल्मेडाः भारत में पहला पुर्तगाली गवर्नर ।
अलफांसो डि अलबुकर्क: भारत में पुर्तगाली शक्ति का वास्तविक संस्थापक द्वितीय गवर्नर
नीनू डा कुन्हाः पुर्तगाली गवर्नर, जिसने राजधानी-परिवर्तन 1530 ई. में कोचीन से गोवा में किया था।
मार्टिन अलफांसो डिसूजाः पुर्तगाली गवर्नर, जिसके साथ प्रख्यात जेसुइट संत फ्रांसिस्को जेवियर भारत आए थे।
कासिम खानः मुगल सरदार, जिसने 1631 ई. में हुगली तट पर पुर्तगालियों को हराया था।
जॉन मिल्डेनहॉलः साहसी अंग्रेज व्यापारी, जो स्थलमार्ग से 1599 ई. में भारत आया।
कैप्टन हॉकिन्सः अंग्रेज यात्री, जो जहांगीर दरबार में 1609 ई. में पहुंचा था।
कैप्टन बेस्ट: अंग्रेज यात्री, जिसने सूरत के निकट पुर्तगालियों को 1612 ई. में हराया था और इसके बाद जहांगीर ने अंग्रेजों को व्यापार के लिए सूरत में फैक्ट्री की स्थापना हेतु अनुमति दी।
जॉब चॉरनॉकः कलकत्ता का अंग्रेज संस्थापक ।
थॉमस रो: ब्रिटिश सम्राट् जेम्स I का दूत, जो जहांगीर के दरबार में 1615, ई. से 1618 ई. की अवधि में रहा और साम्राज्य के विभिन्न भागों में कम्पनी के लिए अनुमति प्राप्त करने में सफल रहा।