मैकियावली को आधुनिक राजनीतिक चिन्तन के जनक के रूप में जाना जाता है। बताइये?

मैकियावली प्रथम आधुनिक राजनीतिक विचारकं -आधुनिक राजनीतिक चिन्तन को निम्न प्रमुख देनों के कारण मैकियावली को प्रथम आधुनिक राजनीतिक विचारक

(1) राष्ट्रीयता के विचार का पूर्वगामी – मैकियावली राष्ट्रीयता के विचार का पूर्वगामी था। उसने सर्वप्रथम यह बताया कि मध्ययुग के छोटे-छोटे सामन्तीय राज्यों के स्थान पर भाषा,धर्म, नस्ल आदि की एकता के आधार पर राष्ट्रीय राज्य होने चाहिए जो राष्ट्रीय उन्नति और सुरक्षा की उचित व्यवस्था कर सकें।

(2) यथार्थवादी उपगम -मैकियावली ने अपने अध्ययन में यथार्थवादी पद्धति का प्रयोग किया है, जैसे पर्यवेक्षण , यथार्थवादी दृष्टिकोण, वैज्ञानिक तटस्थता व विश्लेषण तथा ऐतिहासिक आधार।

(3) संप्रभुता के विचार का पूर्वगामी – सर्वोच्च राजनीतिक संस्था के रूप में राज्य शब्द का प्रयोग आधुनिक युग में उसी की रचनाओं से प्रारम्भ हुआ। मैकियावली के समय में ही राज्य सम्प्रभु कहा जाने लगा और बाद में सम्प्रभुता के सिद्धान्त का प्रतिपादन हुआ।

(4) धर्म व नैतिकता का राजनीति से पृथक्करण- कोकर ने लिखा है कि मैकियावली को प्रथम आधुनिक राजनीतिक विचारक कहने का सर्वप्रमुख कारण उसका धर्म और नैतिकता के प्रति उदासीन होना है। उसने धर्म और नैतिकता को राजनीति से पूर्णत: अलग कर दिया।

(5) व्यक्तिवाद का समर्थन – मैकियावली ने ही सबसे पहले आधुनिक युग की प्रमुख विचारधारा ‘व्यक्तिवाद’ का समर्थन किया।

Related Posts

ग्रीन के राजनीतिक दर्शन | ग्रीन के विचारों की आलोचना | ग्रीन के राजनीतिक दर्शन

ग्रीन के राजनीतिक दर्शन ग्रीन के राजनीतिक दर्शन ग्रीन के राजनीतिक दर्शन की प्रमुख रूप से निम्नलिखित आधारों पर आलोचना की जाती (1) रूढ़िवादी एवं अनुदार दृष्टिकोण-ग्रीन…

हीगल के आदर्शवाद के सिद्धान्त | हीगल के प्रमुख राजनीतिक विचारों एवं आदर्शवादी विचारों का विवेचन

हीगल के प्रमुख राजनीतिक विचारों एवं आदर्शवादी विचारों का विवेचन निम्नलिखित बिन्दुओं के अन्तर्गत किया जा सकता है-(1) हीगल के राज्य सम्बन्धी विचार (2) हीगल के स्वतंत्रता…

राज्य और व्यक्ति के पारस्परिक सम्बन्ध | हीगल के राज्य और व्यक्ति के सम्बन्ध में विद्वानों में मतभेद

राज्य और व्यक्ति के पारस्परिक सम्बन्ध राज्य और व्यक्ति के पारस्परिक सम्बन्ध हीगल के राज्य और व्यक्ति के सम्बन्ध में विद्वानों में मतभेद है। यथा- (अ) कुछ…

उन्नीसवी सदी की सम्पदा (अ) पूँजीवाद तथा साम्राज्यवाद का विकास यू.के., फ्रांस, जर्मनी तथा जापान (ब) उदारवाद तथा समाजवाद (स) राष्ट्रवाद

प्रश्न 1. उन्नीसवीं सदी की अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति मुख्य रूप से किन पहलुओं पर आधारित थी ? उत्तर- उन्नीसवीं सदी की अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति मुख्य रूप से तीन पहलुओं…

साम्राज्यवाद से क्या अभिप्राय है ? प्राचीन व नवीन साम्राज्यवाद में अन्तर स्पष्ट कीजिए ।

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि (Historical Background) – विश्व में औद्योगिक क्रान्ति के पश्चात् कच्चा माल प्राप्त करने और तैयार माल को खपाने के लिए बाजारों की खोज का अभियान…

पूँजीवाद से क्या आशय है ? पूँजीवाद के मुख्य लक्षणों एवं यूरोप में पूँजीवाद के उदय के कारणों पर प्रकाश डालिये।

पूँजीवाद पन्द्रहवीं शताब्दी के अन्त में यूरोप में जो नयी अर्थव्यवस्था उभर रही थी उसे पूँजीवाद कहा जाता है। पूँजीवाद एक संस्था से अधिक एक लोकाचार है।…

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x