प्रश्न 1. उन्नीसवीं सदी की अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति मुख्य रूप से किन पहलुओं पर आधारित थी ?
उत्तर- उन्नीसवीं सदी की अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति मुख्य रूप से तीन पहलुओं पर आधारित थी (1) राष्ट्रीयता (2) आर्थिक साम्राज्यवाद (3) शक्ति सन्तुलन
प्रश्न 2. राजनीतिक दृष्टि से 19वीं सदी के प्रारम्भिक वर्षों को असफलता का
काल कहा जाता है। क्यों?’
उत्तर- राजनीति की दृष्टि से 19वीं सदी के प्रारम्भिक वर्षों को असफलता का काल कहा जाता है क्योंकि यह काल संघर्ष का था।
प्रश्न 3. 19वीं सदी के प्रारम्भिक वर्षों में घटित घटनाओं को लिखिए।
उत्तर- घटित घटनाएँ- यूनान का स्वतंत्रता संग्राम, बेल्जियम का फ्रांस से अलगाव, 1830 की फ्रांस की जुलाई क्रान्ति एवं बूर्वो वंश का पतन, ब्रिटेन में 1832 के
सुधार अधिनियम का लागू होना एवं आस्ट्रिया में मेटर्निख का पतन आदि ।
प्रश्न 4. आर्थिक साम्राज्यवाद के उदय के कारण लिखिए।
उत्तर- आर्थिक साम्राज्यवाद के उदय के कारणों में संकुचित राष्ट्रवाद औद्योगिक क्रान्ति
एवं पूँजीवाद मुख्य है।
प्रश्न 5. साम्राज्यवाद के विकास तथा विस्तार के किन्हीं तीन कारणों का उल्लेख
कीजिए।
उत्तर- (1) आर्थिक कारण (2) धार्मिक कारण (3) राजनीतिक कारण ।
प्रश्न 6. साम्राज्यवाद के किन्हीं पाँच रूपों का वर्णन कीजिए।
उत्तर- (1) पट्टेदारी राज्य (2) प्रभाव क्षेत्र (3) बहुराजकता (4) बहिर्देशियता (5) नियोजित प्रदेश ।